फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल प्रसाद का स्मरण कर नम आखों से किया नमन

Mon, 07 Dec 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी गोपाल प्रसाद अग्रवाल की 34 वीं पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से लोगों ने उनका स्मरण किया। ट्रस्ट ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

  श्री गोपाल प्रसाद स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्र कुमार जैन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए जैन ने कहा स्वर्गीय गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने जीवन पर्यंत बिना किसी भेदभाव के गरीबों की सेवा की और निष्पक्ष पत्रकारिता के मापदंडों का भी निर्वहन किया। यह ट्रस्ट उनके सेवा भाव के कार्यक्रमों से प्रेरणा लेकर हमेशा गरीब, बीमार, असहाय लोगों की सेवा करेगा। समाजसेवी व कम्युनिस्ट नेता रामनरायन अग्रवाल ने कहा कि उनके साथ हर वर्ग के लोग जुड़े। वरिष्ठ पत्रकार प्रेम नरायन द्विवेदी ने उनके जीवन से जुड़े संस्मरण याद किए। प्रकाशचंद्र चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि गोपाल प्रसाद अग्रवाल ने हर वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उपजा अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा, राकेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, संजय जैन, श्रीभगवान अग्रवाल, बृजेश्वर प्रसाद बंसल, शंकरलाल शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
 ट्रस्ट के सचिव अनूप चंद्र जैन एडवोकेट ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गरीब, असहाय मरीजों और बेसहारा कन्याओं की शादी, बेसहारा बच्चों की शिक्षा में सहयोग किया जाता है। गोपाल प्रसाद अग्रवाल के पुत्र सुनील अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें