फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

Mon, 07 Dec 2015 08:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के पहले घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सोमवार की सुबह कोहरे के चलते ट्रेनें फाग स्पीड में चल सकीं। शताब्दी, राजधानी सहित दर्जनों ट्रेन पर कोहरे का असर पड़ा है। यात्रियों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

 रविवार रात से पड़े घने कोहरे ने ट्रेनों का संचालन बिगड़ दिया। अप व डाउन की सभी राजधानियों सहित दर्जनों मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। सबसे अधिक कोलकाता-आनंद बिहार एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से व मगध एक्सप्रेस सात घंटे देरी से चल रही थी। कम दूरी की लखनऊ से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस भी घंटों देरी से पहुंची। कोहरे में सिग्नल न दिखाई देने पर रेल चालक खासे परेशान हैं। उन्हें हर समय ट्रेन के आवर सूट होने का डर बना हुआ है। रेल प्रशासन ने चालकों को सावधानी पूर्वक  ट्रेनों को फाग स्पीड 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों ने ट्रेनों के देरी से चलने पर अपनी यात्रा रद कर दी।

देरी से चलने वाली ट्रेनें
दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन: आनंद बिहार-कोलकाता एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र  मेल, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ऊंचाहार  एक्सप्रेस, फरक्खा, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पूर्वा अवध एक्सप्रेस,  इलाहाबाद-मथुरा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, गोहाटी  एक्सप्रेस, सियालदा-अजमेर, गोमती एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, एनई  एक्सप्रेस, कालका मेल, मूरी एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेेस, हावड़ा-जोधपुर  एक्सप्रेस आदि ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें: इंटरसिटी एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदाह,  नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, अजमेर-सियादा एक्सप्रेस, जोगवनी एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, कालका मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें