फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉट सर्किट से लगी आग, एक लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सांती रोड स्थित प्रताप नगर सैलई निवासी शशि कपूर के घर सोमवार की रात शॉट सर्किट से आग लग गई। इसमें करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया। पीड़ित के शोरगुल करने पर एकत्रित हुए लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शशि कपूर सोमवार की रात बच्चे को घुमाने के लिए बाहर गया था। परिवार के अन्य सदस्य मकान की छत पर थे तभी नीचे कमरे में शॉट सर्किट से आग लग गई। जानकारी जब तक परिजन को होती आग ने विकराल रुप ले लिया। कमरे से निकलती आग की लपटों को देख परिजन ने शोरगुल किया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। करीब एक घंटे के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। शशि कपूर ने बताया कि आग से फ्रीज, टीवी, कूलर, पंखा, बेड के साथ अन्य सामान जल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें