फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी को पीएम बनाने की प्रतिज्ञा: सिर पर चांदी का मुकुट, अनोखा श्रृंगार; गोल्डन बाबा को देखने जुटी भीड़

Sun, 15 Nov 2026 09:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बाबा के शरीर पर सोने और चांदी के आभूषण चमक रहे थे। सिर पर सजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो और भावी प्रधानमंत्री लिखा हुआ चांदी का मुकुट आकर्षण केंद्र रहा।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा अर्चना करते गोल्डन बाबा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का प्रधानमंत्री बनाने की प्रतिज्ञा लेकर निकले श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मनोजानंद गोल्डन गिरि महाराज का प्रतिज्ञा रथ रविवार को शिकोहाबाद पहुंचा। मेलावाला बाग स्थित टुइंया वाले प्राचीन मंदिर पहुंचने पर उन्होंने टुइंया वाले भोलेनाथ के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की। गोल्डन बाबा के अनोखे श्रृंगार और उनके प्रतिज्ञा रथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


गोल्डन बाबा ने 4 फरवरी 2024 से प्रतिज्ञा ले रखी है। इसी संकल्प के तहत वह अपने प्रतिज्ञा रथ के साथ भ्रमण कर रहे हैं। रविवार को मंदिर पहुंचते ही बाबा ने शंखनाद किया। इसके बाद भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए मंदिर में प्रवेश किया। बाबा के शरीर पर सोने और चांदी के आभूषण चमक रहे थे। सिर पर सजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो और भावी प्रधानमंत्री लिखा हुआ चांदी का मुकुट आकर्षण केंद्र रहा।

मुकुट और रथ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भावी प्रधानमंत्री बनाने की अपील लिखी हुई थी। रथ पर बाबा की प्रतिज्ञा से जुड़ा संदेश लिखा था। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री पद पर आसीन न होने तक अपने 4.5 किलोग्राम चांदी के जूतों का परित्याग कर नंगे पांव उत्तर प्रदेश के 75 जिलों एवं भारत के 28 राज्यों के तीर्थ स्थल की परिक्रमा करने का संदेश भी लिखा था। इस अवसर पर मंदिर में संजीव अग्रवाल लाला, राजेश कुमार राजे, राजेश अग्रवाल, राज पचौरी समेत मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें