नगला भाऊ स्थित कांच इकाई में रविवार का काम करते श्रमिक। संवाद।
- फोटो : नगला भाऊ स्थित कांच इकाई में रविवार का काम करते श्रमिक। संवाद।
श्रम विभाग के अनुसार, श्रमिकाें व फैक्टरी मालिकों की आपसी सहमति के बाद दी गई अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। त्योहारों के मद्देनजर कांच, चूड़ी व पॉट भट्ठी कारखानों में रविवार को साप्ताहिक बंदी होने के बाद भी काम चालू रहा। श्रम विभाग के अनुसार, सेवायोजकों और श्रमिक पक्ष की मांग पर कारखाने चालू रखने की अनुमति दी गई।
शहर के कांच चूड़ी उद्योग में रविवार को साप्ताहिक बंदी का नियम है। त्योहार के कारण कई कांच, चूड़ी व पॉट भट्ठी इकाईयों में साप्ताहिक बंदी के बाद भी काम किया गया है। नगला भाऊ, स्टेशन रोड और शीतल खां रोड क्षेत्र में संचालित पॉट भट्ठी कारखानों में सुबह की शिफ्ट में उत्पादन कार्य हुआ।
इस संबंध में कई श्रमिकों की ओर से साप्ताहिक बंदी के बाद भी काम चलाने की शिकायतें आईं। श्रमिकों का कहना है कि त्योहार पर अधिकारियों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर मालिकों की ओर से कारखाने खुलवाए गए।
कांच चूड़ी उद्योग में औद्योगिक गतिविधियां सुचारू रखने को तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में शामिल कांच चूड़ी श्रमिकों और कारखानेदारों के मध्य आपसी समझौता होने पर ही कारखानों में काम चलाने की अनुमति दी गई।
- यशवंत कुमार सहायक श्रमायुक्त