फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: रात 10 बजे तक चलाएं पटाखे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sun, 19 Oct 2025 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गांधी पार्क के अस्थाई पटाखा बाजार में पटाखे लेते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिवाली के मौके पर जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। धनतेरस और छोटी दिवाली पर पुलिस ने बाजारों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी। पुलिस अलर्ट मोड में है। सोशल मीडिया पर नजर रहेगी। उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की निगरानी शुरू की गई है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जनता को रात 10 बजे तक ही पटाखे चलाने और प्रदूषण नियमों का पालन करने को कहा गया है। उपद्रव फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा।


मंदिरों और पूजा स्थलों पर विशेष निगरानी
मंदिरों और सार्वजनिक पूजा स्थलों पर सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने रविवार देर रात बाजारों का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। बड़े व्यापारियों को पुलिस सुरक्षा में घर पहुंचाया गया। पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें