फोटो - शिविर में बेटियां सीखेंगी कराटे, योग और गायन
सेवा भारती ने आयोजित किया किशोरी संस्कार शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सेवा भारती किशोरी संस्कार शिविर का उद्घाटन गोपीनाथ इंटर कॉलेज में किया गया। यह शिविर बालिकाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कराया जा रहा है।
मुख्य वक्ता विभाग संगठन मंत्री सुनील ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं सक्षम बनाना है। जिससे बालिकाएं कठिन परिस्थितियों से निपटने, संघर्ष करने की शक्ति ,नेतृत्व करने के गुर सीख सकें। विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अजय गुप्ता ने कहा हिंदू समाज की बेटियों की योग्यता, क्षमता और अधिक विकसित हो इसके लिए जागरूक समाज को और अधिक प्रयास करने चाहिए। विष्णु कुमार ने बताया की सुबह छह से 8:30 तक लगातार 24 दिनों तक चलने वाले इस वर्ग में जूडो-कराटे, योग, खेलकूद, गायन सीखेंगी। वर्ग के प्रायोजक माथुर वैश्य समिति के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, पूनम, सुमन, माधुरी उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. ध्रुब कुमार आचार्य ने किया।