फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों की िपपिटाई पर युवक ट्रांसफार्मर छूने से झुलसा

Thu, 29 Jan 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली उत्तर क्षेत्र में प्रेमिका के परिवारीजनों ने युवक की धुनाई की तो उसने जान देने के लिए ट्रांसफार्मर पकड़ लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक पर जसवंत नगर की युवती को साथ लाने का आरोप है। युवक के परिवारीजनों ने युवती के परिवारवालों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन



मामला उत्तर कोतवाली क्षेत्र का है। वहां रहने वाले युवक के इटावा के जसवंत नगर निवासी एक युवती से प्रेम संबंध थे। युवती का कोतवाली उत्तर क्षेत्र में अपने फूफा के यहां आना जाना था। कुछ दिन पूर्व युवक उसे जसवंत नगर से भगा कर अपने घर ले आया। इसकी जानकारी युवती के परिवारीजनों को हुई तो उन्होंने गुरुवार को युवक के घर धावा बोल दिया। वहां पुत्री को देख उनका आक्रोश भड़क गया।

उन्होंने युवक की धुनाई शुरू कर दी। क्षेत्र के लोग भी उसे बचाने का साहस नहीं कर सके। युवक को गली में पीटा गया तो उसने जान देने की नीयत से वहां रखे ट्रांसफार्मर को पकड़ लिया। युवक के ट्रांसफार्मर पकड़ते ही लोगों में हड़कंप मच गया। करंट लगने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। बताते हैं कि युवक का ट्रांसफार्मर पर हाथ लगते ही बिजली चली गई थी नहीं तो घटना गंभीर होती। सूचना पर पुलिस पहुंचती तब तक युवती के परिवारीजन वहां से भाग निकले।
विज्ञापन



छत से धक्का देने का आरोप
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे युवक के परिवारवालों की माने तो आरोपियों ने पहले पिटाई की और बाद में उसकी हत्या करने के लिए छत से सड़क पर धक्का दे दिया।


तहरीर आने पर होगी कार्रवाई
कोतवाल उत्तर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। युवक के परिवारीजन यदि तहरीर देते हैं तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना प्रेम प्रसंग को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें