उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टूंडला कोतवाली से चंद कदम दूर स्थित रेस्टोरेंट में नशे में धुत युवती ने हंगामा काट दिया। रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता की। युवती को समझा रहा प्रेमी पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
आगरा निवासी युवती रविवार दोपहर तीन बजे करीब प्रेमी के साथ स्टेशन रोड स्थित रेस्टोरेंट में आई थी। आरोप है कि रेस्टोरेंट के केबिन में दोनों ने चुपके से शराब का सेवन किया। युवती पर शराब का नशा चढ़ा तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। रेस्टोरेंट के शीशे तोड़ दिए। बाहर निकलकर भी हंगामा किया। हंगामा देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।