फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रांसफार्मर...और फिर बिजली के खंभे पर चढ़ी युवती, एचटी लाइन के तार में छू गई; बुरी तरह झुलसी

Sun, 07 Apr 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एक युवती पहले ट्रांसफार्मर और फिर बिजली के खंभे पर चढ़ गई। एचटी लाइन के तार में छूने से वह बुरी तरह झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
एचटी लाइन के तार में छूने से युवती बुरी तरह झुलसी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार की देर शाम एक युवती विद्युत ट्रांसफार्मर के सहारे बिजली के खंभे पर चढ़ गई। 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन


घटना एका थाना क्षेत्र के पैढ़त गांव की है। में महेशचंद्र की 22 वर्षीय पुत्री आरती दिमागी रूप से बीमार थी। शुक्रवार शाम अचानक वह विद्युत ट्रांसफार्मर के सहारे बिजली के पोल पर चढ़ गई। उसने 11 हजार की लाइन को पकड़ लिया। लाइन पकड़ते ही उसे जोरदार झटका लगा और वह जमीन पर गिर गई। 

बिजली के झटके से उसका चेहरा और हाथ बुरी तहर झुलस गए। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जहां उसकी हालत काफी गंभीर थी। प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया। अस्पताल में उसका अब भी उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें