उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शनिवार की सुबह फर्जी सीबीआई अफसर बनकर युवक के पास फोन किया। उन्हें धमकाकर झांसे में लेने की कोशिश की। इस पर वह और परिवार के लोग दहशत में आ गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड का है। यहां के निवासी राकेश पालीवाल के मोबाइल पर एक व्हॉट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का बड़ा अफसर बताया। राकेश से बोला कि तुम्हें कोई लड़का है। उन्होंने कहा हमारे कोई लड़का नहीं है।
फोन करने वाले ने पूछा भाई तो होगा। राकेश ने कहा हां भाई है। फोन करने वाले ने कहा कि उसका भाई एक बड़े मामले में फंस गया है। यह सुनकर राकेश के होश उड़ गए। वह परेशान हो गए। यह सुनकर परिवार के लोग भी भयभीत हो गए। राकेश ने फोन काटकर घर पर और रिश्तेदारों से बात की।
पुलिस जांच में जुटी
सभी ने उन्हें थाने जाने की सलाह दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को पूरी कहानी बताई। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के शातिर अपराधी लोगों को फोन करके धमकाते हैं। फिर उन्हें अपने झांसे में लेकर उगाही करते हैं। ऐसे शातिरों से लोगों को सावधान रहना चाहिए। हम मामले की जांच करवा रहे हैं।