फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: मौलवी को नजराना देने की रकम पर भिड़े घराती व बराती, जमकर चले लात-घूंसे; दूल्हे के भाई सहित तीन घायल

Sun, 02 Jul 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में मौलवी को नजराना देने की रकम पर घराती व बराती भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान दूल्हे के भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
थाना रामगढ़, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में निकाह पढ़वाने वाले मौलवी को दी गई नजराने की रकम को लेकर घराती और बराती आपस में भिड़ गए। निकाह वाले घर में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। 

विज्ञापन


घटना थाना रामगढ़ क्षेत्र की शनिवार रात की है। यहां निरोज खां निवासी दिहुली, थाना जसराना अपने बड़े बेटे गुड्डू अली की बरात लेकर थाना क्षेत्र के ही मोहल्ला नूरनगर आकाशबाड़ी रोड आए थे। रस्म अदायगी के बाद सभी बराती खाना खा रहे थे। इसी बीच निकाह पढ़वाने वाले मौलवी को नजराने की रकम देने के मुद्दे पर निरोज खान और लड़की पक्ष के शमशेर खां में वाद विवाद शुरू हो गया। इसी बीच गुस्से में आकर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। 

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट के दौरान दूल्हा का छोटा भाई समीर, भांजा ताजिब खान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट व उत्पात मचाने वाले लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल समीर एवं ताजिब खान के अलावा खाना परोसते समय घायल एक अन्य युवक को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें