फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Mon, 16 Sep 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। श्रीगणेश महोत्सव के नौंवे दिन रविवार को भी विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... की धुन पर भक्तों ने झूमते हुए मंगलकामना की।
विज्ञापन


सुबह विशेष हवन-पूजन कर किया गया। देर रात तक दर्शनों के लिए भक्तगण उमड़ते रहे। जैनगली, सुभाष चौराहे पर शाम को विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत प्रतिमा संग शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। भक्त फाग खेलते हुए गणेश जी के भजनों पर जमकर झूमे। मोहम्मदाबाद में बनाए गए तालाब में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान अमित गुप्ता, रिंकू गुप्ता, अंशू झा, मनोज झा, केके ठाकुर भी रहे।



अबीर-गुलाल उड़ाकर भक्तों ने विघ्नहर्ता को दी विदाई

शिकोहाबाद। गणेश उत्सव के बाद रविवार को भक्तों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। भक्तजन सड़कों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर भजनों पर थिरकते चल रहे थे। बीते 9 दिनों से गणेश उत्सव के चलते कई स्थानों पर गणेश पांडाल सजाए गए थे। रविवार को भक्तों ने पूजा अर्चना कर विघ्नहर्ता को विदाई दी। भक्तजन भी सड़कों पर अबीर-गुलाल उड़ाकर भगवान के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का पुष्पवर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें