फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल न मिलने पर विधान परिषद में उठाया जाएगा मुद्दा

विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर जेड़ाझाल परियोजना के अधिकारी को ज्ञापन देते सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के स? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर में गंगाजल की समस्या को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में जल निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पेयजल व्यवस्था में सुधार की मांग की। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि जेड़ाझाल परियोजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने की थी। इस परियोजना के लिए सपा सरकार ने 850 करोड़ रुपये आवंटित किए थे लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण जेड़ाझाल का गंगाजल लोगों तक नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पाइप लाइन नहीं डाली गई है और कई स्थानों पर गंदा पानी आ रहा है। पानी की शुद्धता और पाइपलाइन नहीं डाले जाने के प्रकरण को विधान परिषद में उठाकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने मांग की कि नगला भाऊ, सीतानगर, महादेवनगर, ठारपूटा, करबला, आसफाबाद, अमृत नगर, टापाकलां, ककरऊ कोठी नई आबादी, इंद्रानगर, अंबे नगर आदि क्षेत्रों में शुद्ध पानी पहुंचाया जाए। इस दौरान अनार सिंह दिवाकर, डा. मनोज यादव, देश दीपक यादव, मनीष अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, हेत सिंह शंखवार, आरिफ रंगरेज, प्रदीप राठौर, मधुकर वर्मा, सनी यादव, जगमोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें