व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नगर विधायक मनीष असीजा
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार दोपहर 12 बजे टूंडला-फीरोजाबाद के बीच जरौली कलां पर सिक्सलेन के तहत बनाए जा रहे नए बाईपास का शिलान्यास करेंगे। एनएचएआई के अधिकारियों के साथ नगर विधायक मनीष असीजा ने कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर विधायक मनीष असीजा ने बताया कि सिक्सलेन के तहत जरौली कलां से बनाए जा रहे बाईपास से ट्रैफिक की दृष्टि से बहुत बड़ी राहत शहर को मिलेगी। सवा 20 किमी लंबे बाईपास मार्ग में 12 अंडरपास होंगे। जरौली कलां से मक्खनपुर तक 17 गांवों से होता हुआ बाईपास मार्ग जाएगा। आगरा और शिकोहाबाद की ओर से आने वाला भारी ट्रैफिक इस बाईपास मार्ग से गुजारा जाएगा। जरौलीकलां, अलीनगर कैंजरा, पचवान, मुउद्दीनपुर, कुतकपुर चनौरा, नैपई, सांती, संदलपुर, बिल्टीगढ़, इंदुमई, मक्खनपुर, लालई, बनीपुरा आदि गांवों से बाईपास गुजरेगा। उधर, गडकरी की सभा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर से देहात तक संपर्क किया।