फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुलिस लाइन में हुई परेड, पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़

Fri, 02 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करते एसएसपी। संवाद - फोटो : पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड का निरीक्षण करते एसएसपी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर शुक्रवार को अनुशासन और सेवा का अनूठा संगम दिखा। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को परखने के लिए परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


परेड के दौरान एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों का टर्न-आउट चेक किया। टोलीवार ड्रिल कराई गई। मैदान में दौड़ लगवाई गई और शारीरिक प्रशिक्षण का अभ्यास कराया गया। जनपद के विभिन्न थानों से आए 200 ग्राम प्रहरियों को भीषण ठंड से बचाव के लिए खाकी जैकेट और ऊनी टोपियां वितरित की गईं। जैकेट पाकर ग्राम प्रहरियों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने आरटीसी बैरक, भोजनालय (मेस), कैंटीन, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और आर्म्स वर्कशॉप का जायजा लिया। भोजनालय में सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन





शादी वाले घरों में एसएसपी ने भिजवाए कंबल

एसएसपी ने विभाग के उन 26 पुलिसकर्मियों (महिला व पुरुष) को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिनकी हाल ही में शादी हुई है या जिन्होंने अपनी बेटी की शादी संपन्न कराई है। इन सभी 26 पुलिसकर्मियों को विभाग की ओर से उपहार स्वरूप कंबल भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें