फीरोजाबाद। अगस्त माह का पहला संडे! अर्थात आज का दिन दोस्ती के नाम होगा। टीनएजर्स में फ्रेंडशिप-डे को लेकर खात्सा उत्साह है। फ्रेंडशिप कुछ मजबूत बनाने के लिए आज का दिन खास है। अपनी दोस्ती को यादगार बनाने के लिए युवाओं ने गिफ्ट गैलरियों से फ्रेंडशिप बैंड और उपहार खरीदे। दोस्तों ने धमाल मचाने के लिए खास प्लानिंग की है।
आज नगर में धूमधाम से फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। गिफ्ट गैलरियां फ्रेंडशिप-डे की थीम में नजर आईं। शनिवार को युवाओं की गिफ्ट गैलरियों पर भीड़ लगी रही। दुकानों पर तरह-तरह के फ्रेंडशिप बैंड युवाओं को लुभाते रहे। जर्किन से जड़े ब्रासलेट भी पसंद किए गए। दोस्ती में और मिठास घोलने के लिए युवाओं ने अपने दोस्तों की पसंद को देखते हुए उपहार भी खरीदे। द ग्रेट फ्रेंड्स जैसे शब्दों से लिखे हुए उपहार युवाओं की विशेष पसंद रहे। कॉफी मग, कैंडल स्टैंड, कुटेशन, चॉकलेट पैक आदि को भी युवाओं ने उपहार के रूप में खरीदा। दुकानदार विकास शिवहरे ने बताया कि अधिकांशत: युवा फ्रेंडशिप बैंड ही खरीदते हैं। कुछ युवा खास दोस्तों के लिए उपहार खरीदना भी जरूरी समझते हैं।
कुछ-कुछ होता है फिल्म से बढ़ा था क्रेज
शाहरुख खान की फिल्म कुछ-कुछ होता है रिलीज होने के बाद फ्रेंडशिप-डे का युवाओं में क्रेज बढ़ा। तभी से युवा फ्रेंडशिप बैंड एवं उपहार देने को तवज्जो देने लगे। दुकानदारों की मानें तो अब धीरे-धीरे यह क्रेज कम होता जा रहा है। पिछली साल के मुकाबले इस साल दुकानदारी कम हुई।
सोशल मीडिया पर चल रहे चली शायरी
- दोस्तों की कमी को पहचाननते हैं हम, दुनिया के गमों को भी जानते हैं हम! आप जैसे दोस्तों का सहारा है तभी हंसकर जीना जानते हैं हम!!
- दोस्ती जिंदगी में रोशनी कर देती है। हर खुशी को दोगुनी कर देती है। कभी झूम के बरसती है बंजर दिल पे! कभी अमावस को चांदनी कर देती है।