सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
विश्व विकलांगता दिवस के उपलक्ष्य में समेकित शिक्षा द्वारा तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शिकोहाबाद ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बिदरखा में किया गया। दिव्यांग बच्चों ने भी हौसले के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि एबीएसए विनोद कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष डा. शौर्यदेव मणि यादव, एबीआरसी अवधेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुर्सी दौड़, सुलेख, चित्रकला, ट्राई साइकिल रेस, रस्सकशी, रंगोली प्रतियोगिता एवं हुनर पहचानो प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। सुलेख प्रतियोगिता में कुमारी स्वाती प्रथम, तनिष्का द्वितीय एवं वर्षा तृतीय रही। चित्रकला प्रतियोगिता में राखी प्रथम, अंजू द्वितीय एवं मोहिनी तृतीय रही। संचालन अवधेश कौशिक ने किया। इस दौरान पीटीआई संजीव यादव, महेंद्र सिंह, धीरज, अनामिका शर्मा, प्रद्युम्न कुमार शर्मा, नवीन चतुर्वेदी, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।