फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी संध्या द्विवेदी पकड़ी तो वेतन के तौर पर एक लाख 30 हजार की होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फर्जी अभिलेखों से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एका में नौकरी कर रही फर्जी शिक्षिका संध्या से नाम-पता नहीं होने के कारण विभाग रिकवरी नहीं कर पा रहा है। हालांकि मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। एका ब्लाक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात एक फर्जी शिक्षिका संध्या द्विवेदी के नाम से नौकरी कर रही थी। खुलासा होने पर जांच के बाद से ही फर्जी शिक्षिका लापता हो गई।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका सितंबर 2019 से तैनात थी और इस दौरान सामाजिक विज्ञान विषय की पूर्णकालिक शिक्षिका के रूप में उसने विभाग से एक लाख 30 हजार रुपये वेतन लिया था। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर एफआईआर तो दर्ज हो गई लेकिन नाम, पता नहीं होने के कारण विभाग रिकवरी नहीं कर पा रहा है। बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि शिक्षिका के खिलाफ एफआईआर हो चुकी है। अब सही नाम, पते की जानकारी होने पर रिकवरी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें