नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी के नगरिया पंचम में बहन के घर रह रहे भाई ने सोमवार रात घर के बाहर पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जगार होने पर जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। आगरा के थाना बरहन के खांडा ताल निवासी प्रेमवीर उर्फ छोटा (27) पुत्र महेशचंद्र विगत काफी समय से थाना नारखी के नगरिया पंचम निवासी अपनी बहन आशादेवी के घर पर रहता था।
सोमवार रात वह परिजनों से कहकर घर के बाहर सोने चला गया। देररात अज्ञात कारणों से युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह जानकारी पर परिजन युवक को फंदे से उतारकर चिकित्सक के पास ले गए, जहां परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विनोद कुमार ने कहा कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव परिजनों को सौंप दिया है।