फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी कीमत पर माल देने के नाम पर ठगी

Sat, 28 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 आधी कीमत में दैनिक उपभोग की वस्तुओं का लालच देकर नगर की एक ट्रेडिंग कंपनी ने सैकड़ोें लोगों से करोड़ों रुपये ठग कर ली। रातोंरात ट्रेडर्स के भागने की जानकारी पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने ट्रेडर्स कंपनी को सील कर दिया। वहीं ठगी के शिकार लोगों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



नगर के फीरोजाबाद रोड पर केरल निवासी चार युवकों ने एक पखवाडे़ पूर्व पूजा ट्रेडर्स के नाम से शोरूम खोला था। पंफलेट बांटकर कार, एसी, फ्रिज, टीवी, मोबाइल, फर्नीचर आदि सामान आधी कीमत में देने का वायदा किया था। वहीं बुकिंग के 12 दिन बाद सामान देने की बात कही थी। शुरुआत में कुछ लोगों को आधी कीमत पर छोटे सामान उपलब्ध करा दिए गये। इससे अन्य लोगों का ट्रेडर्स पर विश्वास हो गया। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने एडवांस भुगतान कर सामान मंगाने के लिए बुकिंग करा दी। सूत्रों की मानें तो अधिकांश लोगों को शनिवार को माल दिया जाना था। सुबह लोग सामान लेने ट्रेडिंग कंपनी पहुंचे तो ताला लगा था।


काफी देर तक शोरूम नहीं खुलने पर लोग युवकों के घर पहुंच गए। यहां उन्हें जानकारी हुई कि युवक रात में ही मकान खाली कर चले गये। जानकारी पर पर बुकिंग कराने वालों के होश उड़ गए। इस पर ठगी के शिकार लोग शोरूम पर अंदर रखे सामान को देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शोरूम को सील करा दिया।
विज्ञापन



पढ़े लिखे भी हुए ठगी के शिकार
ठगों ने महज 15 दिनों में सैकड़ों लोगों को अपने जाल में फंसाया। शोरूम में मात्र कुछ छोटे-मोटे सामान थे। ठग कैटलॉग दिखाकर बुकिंग करते थे। ठगों ने अनपढ़ लोगों को ही नहीं पढ़े-लिखे लोगों को भी अपने जाल में फंसाया।
 
पूजा ट्रेडिंग कंपनी द्वारा ठगी की जानकारी हुई है। लोगों ने लालच में आकर अपना पैसा दांव पर लगा दिया। लोगों की तहरीर पर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

                                                     प्रशांत कुमार
                                                     सीओ, टूंडला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें