फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचूनी दुकानदार हुआ ठगी का शिकार क्राइमव्रांच ऑफीसर बनकर ले गया नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर के जलेसर रोड मरघटी के पास से परचून दुकानदार से क्राइमब्रांच का ऑफिसर बनकर दस हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

थाना नारखी क्षेत्र मोईनउद्दीनपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र राजनलाल जेल के पास दुकान करते हैं। बुधवार को दुकान का सामान लेने के लिए वह बाजार बाइक से आए थे। राकेश कुमार मुताबिक जलेसर रोड मरघटी से आगे तेजी से बाइक सवार आया और पीछे से आवाज लगाकर उसे रोक लिया। बोला, चौराहे से बुला रहा हूं, तुम्हारी समझ में नहीं आया। क्राइमब्रांच से हूं जांच की जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदार का कहना है कि बाइक की चाभी निकाल कर उसने तलाशी के नाम पर जेब व पर्स में रखे करीब दस हजार रुपये की नकदी ले ली। उसने चौराहे पर ऑफिसर के पास पहुंचने की कह दिया। राकेश का कहना है कि जब वह जलेसर रोड ओवरब्रिज के नीचे भी पहुंचा तो बाइक सवार नहीं मिला। उसकी बाइक पर नंबर प्लेट तक नहीं थी। थाना पुलिस को सूचना दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें