फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: टीवी कलाकारों ने किया अग्रलीला का मंचन

Sat, 05 Oct 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में जयंती महोत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार को जीआर प्लाजा के परिसर में लाइट एवं साउंड ध्वनि का आयोजन किए जाने के साथ ही अग्रलीला का मंचन किया गया। मुंबई के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत मंचन ने सभी का दिल जीत लिया। नगर में भव्यता के साथ शोभायात्रा निकाले जाने के अगले दिन शाम को स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा प्रांगण में श्री 1008 महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इसमें मुंबई से आए सिने एवं टीवी कलाकारों की ओर से महाराजा अग्रसेन ने किस प्रकार से क्षत्रिय धर्म से अग्रवंश धारण करने के साथ ही समाज को एक दिशा देने का काम किया। इसका सजीव मंचन किया गया। इस दौरान जयंती संयोजक वेद प्रकाश अग्रवाल, अग्रोहा विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल झिंदल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज बंसल लल्ला, प्रदीप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अजय अग्रवाल ताऊ, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डाॅ. जीके अग्रवाल, प्रदीप टंडन, सुनील टंडन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन




मां दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता आज
श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में 5 अक्तूबर को शाम को चार बजे स्टेशन रोड स्थित जीआर प्लाजा प्रांगण में भारतीय संस्कृति विकास समिति की ओर से दो वर्गों में मां दुर्गा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही शाम को सात बजे से सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा।



जयंती पदाधिकारी व अफसरों का किया स्वागत
फिरोजाबाद। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षाकर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल की ओर से रवींद्रलाल तिवारी, महानगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, हिकमत उल्ला खां ने जयंती समिति में चल रहे पदाधिकारियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें