फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण 

Tue, 06 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया
विज्ञापन
तहसील दिवस में 75 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम राजेश प्रकाश के जाने के बाद सीडीओ कर्मेंद्र सिंह ने शिकायतें सुनीं। सीएमओ के निर्देशन में 62 विकलांगों के प्रमाणपत्र जारी किए गए। 
विज्ञापन

डीएम राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में तहसील सदर में तहसील दिवस का आयोजन किया गय। डीएम के समक्ष नई आबादी वाले क्षेत्र की मुस्लिम महिलाएं राशनकार्ड नहीं बनाए जाने की शिकायत लेकर आई। डीएम ने एआरओ अनिल कुमार श्रीवास्तव को तलब कर निस्तारण के आदेश दिए। पुलिस संबंधी शिकायतों को एसएसपी अशोक कुमार खुद सुन रहे थे। जलोपुरा के प्रधान टीकम सिंह ने गांव की मुख्य नाली को गांव के रघुनाथ सिंह द्वारा जबरन बंद करने की बात कही। इस पर उन्होंने बीडीओ फीरोजाबाद को पुलिस बल के साथ नाली साफ कराने की बात कही। ओखरा के प्रधान मुन्नालाल गुप्ता ने गांव से सात नलों के खराब होने की सूची डीएम को सौंपी। डीएम ने एक्सईएन जलनिगम को नलों को ठीक कराने के आदेश दिए। पुलिस, विद्युत, सिंचाई, राजस्व, जलभराव, नलकूप, वृद्धा ,विधवा एवं विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन संबंधी शिकायतें आई। बैठक में सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, सीएमओ पुष्कर आनंद, एसडीएम रवींद्र मांदड़, तहसीलदार जीत सिंह राय, सीओ सिटी ओमकार सिंह यादव, डीपीओ आभा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञाशंकर तिवारी, सीबीओ डा. प्रभंजन शुक्ला, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें