फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार सदस्यीय कमेटी ने आवेदन पत्रों का सत्यापन कर डाटा किया लॉक

Mon, 19 Jun 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसिक विद्यालयों में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले में कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए हैं। रविवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर इन आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया गया। चार सदस्यीय कमेटी शिक्षकों के आवेदनों का सत्यापन करती रही।
विज्ञापन


करीब चार साल बाद शुरू हुई तबादला प्रक्रिया में शासन ने पोर्टल पर 17 जून तक शिक्षकों से आवेदन मांगे। कुल 195 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। रविवार को कार्यालय पर इन आवेदन पत्रों का सत्यापन पूरा कर डाटा लॉक कर दिया गया।
समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य कमलेश बाबू, सचिव बीएसए आशीष पांडेय और सदस्य जीआईसी टूंडला की प्रधानाचार्य मुदिता पांडेय और महात्मा गांधी पीजी कॉलेज की प्रोफेसर डा. संध्या द्विवेदी ने शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन किया। रविवार को अवकाश के दिन भी कार्यालय में देर शाम तक कामकाज चलता रहा। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि 195 शिक्षकों का सत्यापन कर डाटा लॉक किया गया। जिसमें कुछ शिक्षकों के अभिलेख गलत मिले तो उनका भारांक कम कर डाटा अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें