फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कार से कुचलकर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र सहित चार गिरफ्तार

Sat, 06 Jul 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में दो जून की रात गांव दौलतपुर के पास जन्मदिन की पार्टी मनाने के दौरान दोस्तों की पिटाई करने वाले और एक युवक की कार से कुचलकर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्र सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। थाना उत्तर क्षेत्र के गंगा नगर निवासी विजय (20) दो जून की रात अपने दोस्त अमर की जन्मदिन की पार्टी के लिए अन्य दोस्तों के साथ गया था। बाइक पर घूमने के दौरान बाइक के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। उन्होंने नारखी के गांव दौलतपुर डीपीएस स्कूल के पास बाइक रोक दी। इतने में सभी दोस्त आपस में हंसी मजाक करने लगे। इसी दौरान कंकड़ एक विमलेश को लग गया। इससे बहस होने लगी। विमलेश ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। आरोप है कि एक कार और बाइक पर कई युवक एकत्रित होकर आ गए। तो विजय व दो दोस्तों को छोड़कर अन्य दोस्त भाग गए।
विज्ञापन

युवकों ने एकत्रित होकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। दोस्तों ने किसी तरह उनके चुंगल से भागने का प्रयास किया तो युवकाें ने दोस्तों की सरिया, लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद विजय को कार से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने मौका मुआयना कर घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। शुक्रवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पिता-पुत्र सहित चार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि गांव दौलपुर निवासी बिमलेश उसके पुत्र किशन व गांव के ही मनोज और रोहित को गिरफ्तार किया है। कंकड़ लगने की बात पर पूरी घटना को अंजाम दिया गया था।



थाना नारखी और एसओजी टीम ने कार से टक्कर मारकर युवक की हत्या करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सर्वेश कुमार मिश्र, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें