फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गुदरिया महाराज आश्रम के विकास कार्यों का शिलान्यास, 1.46 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 07 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दरिया महाराज आश्रम में शिलान्यास करते मंत्री। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद। प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास की कड़ी में रविवार को ग्राम रजौरा स्थित प्रसिद्ध श्री स्वामी गुदरिया वाले महाराज आश्रम में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह द्वारा किया गया। इन विकास कार्यों पर कुल 146.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


शिलान्यास समारोह में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक, ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थलों को नई पहचान दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत राशि से आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यवस्था, सड़क व पहुंच मार्ग का निर्माण, आकर्षक प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत जनसुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने गुदरिया महाराज के मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह और कमलेश राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें