फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाइक और प्लॉट न मिलने पर हैवान बने ससुरालीजन, विवाहिता को मरणासन्न हालत में फेंका; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 07 Jun 2026 06:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

आरोप है कि सभी ससुरालीजन एक बोलेरो गाड़ी में विवाहिता को लेकर आए और बेरहमी से पीटने के बाद मरणासन्न हालत में जैन मंदिर के पास फेंककर भाग गए। विवाहिता की बेटी को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण में मथुरा निवासी एक परिवार के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी सीजेएम कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


थाना दक्षिण के मोहल्ला मोहम्मदगंज निवासी मोहम्मद आविद का आरोप है कि उन्होंने अपनी बहन मंतशा का निकाह करीब ढाई वर्ष पूर्व शकील निवासी नई बस्ती, थाना गोविंद नगर, मथुरा के साथ किया था। दहेज से पति शकील, सास अफलातून, देवर बबलू और जेठ चांद खुश नहीं थे। बाइक और एक प्लॉट की मांग को लेकर बहन को भूखा-प्यासा रखने लगे।

बहन ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन ससुरालियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। 15 अप्रैल 2026 की शाम मथुरा से आए सभी ससुरालीजन एक बोलेरो गाड़ी में मंतशा को लेकर आए और बेरहमी से पीटने के बाद मरणासन्न हालत में जैन मंदिर के पास फेंककर भाग गए। बहन की बेटी को अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने मंतशा को तत्काल जिला अस्पताल फिरोजाबाद पहुंचाया था। इस खौफनाक वारदात को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें