फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पूर्व डिप्टी मेयर को पीटा, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन
- दो आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट में थाना उत्तर में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में पूर्व डिप्टी मेयर एवं प्रॉपर्टी डीलर योगेश शंखवार को रास्ते में रोककर दो लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटा। पीड़ित की तहरीर पर थाना उत्तर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से मथुरा नगर व हाल निवासी इंद्रा नगर योगेश शंखवार नूतन राठौर के कार्यकाल में नगर निगम के डिप्टी मेयर रहे थे। वर्तमान में प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 27 अक्तूबर की दोपहर करीब 2:40 बजे वह संदेश नाम के व्यक्ति को ककरऊ की तरफ प्लॉट दिखाने ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रिप्पू यादव और उसका भाई रिंकू उर्फ रिक्कू यादव निवासीगण लाघई धीरपुरा, थाना नगला सिंघी मिल गए। दोनों ने जातिसूचक अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जबरन रोक लिया और लात-घूंसों से मारपीट की। इसके बाद आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना उत्तर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट तथा संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें