फिरोजाबाद। लक्ष्य निर्धारण के बाद वन विभाग ने जुलाई में प्रस्तावित पौधरोपण की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल पौधरोपण के दौरान एग्रो फाॅरेस्ट्री (कृषि आधारित वनीकरण) वन विभाग का फोकस है। इसमें आम, नीबू, अमरूद और शीशम आदि पेड़ों के बाग तैयार किए जाएंगे।
वन विभाग ने हर साल आयोजित होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान के जरिए कांच नगरी में वर्ष 2025 के लिये एग्रो फॉरेस्टी (कृषि आधारित वनीकरण)की रूपरेखा बनाई है।। कार्य योजना के तहत वन विभाग की सात नर्सरियों में आम,अमरूद और नीबू,आंवला के अलावा शीशम प्रजाति की पौध तैयार की जा रहीं हैं। जिले में इस साल पौधरोपण को निर्धारित लक्ष्य 32 लाख के सापेक्ष खुद वन विभाग को 16 लाख पौधों का रोपण करना है। इसी लक्ष्य के दृष्टिगत वन विभाग द्वारा बागवानी के लिहाज से पौध तैयार कराई जा रही है।
छह रेंज में तैयार हो रहे कृषि आधारित पौधे-
जिले की टूंडला, फिरोजाबाद, नारखी, सिरसागंज और जसराना में शिकोहाबाद स्थित नर्सरियों में अन्य प्रजातियों की पौध के साथ ही कृषि आधारित वनीकरण में शुमार पेड़ों की पौध तैयार की जा रही हैं। वहीं पौधरोपण अभियान के मद्देनजर विभागीय स्तर पर तय लक्ष्य के हिसाब से गड्ढा खुदाई शुरू कर दी है। कृषि आधारित पौध के लिए अनुकूल स्थिति वाले स्थानों पर वन विभाग का फोकस है।
-
वर्जन- एग्रो फॉरेस्टी आधारित कार्ययोजना को धरातल पर लाएंगे। जिले में आम,नीबू,आंवला और अमरूद आदि फलों के बाग-बगीचा हरियाली का कारण तो बनेंगे भी यह पौधे पर्यावरण की दृष्टि से भी उत्तम कहें जाते हैं। - विकास नायक प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी