शिविर लगाकर कराई किसानों की केवाईसी
जसराना। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नगला जाट के पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को शिविर लगाकर ग्रामीण किसानों की ई-केवाईसी की गई। ब्लॉक हाथवंत में तैनात कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त करने वाले किसान अपनी ई केवाईसी जरुर कराएं। इस दौरान कई किसानों ने ई केवाईसी करवाई। शिविर के दौरान सत्यवीर सिंह जाट, कालीचरण, लाखन सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद