फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कांच नगरी में फूड प्रोसेसिंग को मिलेगा बढ़ावा, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Thu, 24 Apr 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांच और चूड़ी के अतिरिक्त जिले में अब फूड प्रोसेसिंग इकाइयां भी लग सकेंगीं। शासन ने ग्लास वेयर के अतिरिक्त फूड प्रोसेसिंग को अतिरिक्त उद्योग के रूप में ओडीओपी योजना में शामिल किया है। इस पहल से नवीन इकाइयां स्थापना होंगी। इससे एक लाख से ज्यादा लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने का भी अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में किसानों को भी ओडीओपी योजना के तहत मिलने वाले सरकारी लाभ भी सुलभ होंगे। खास तौर पर आलू उत्पादक के रूप में पहचान पुख्ता कर चुके किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिलेगा। दूसरी और इनवेस्टर समिट 2023 के दौरान हस्ताक्षरित करीब 50 से अधिक एमओयू भी धरातल पर नजर आएंगे। संवाद



आलू प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना से सुधरेगी किसानों की दशा
किसानों की मेहनत का परिणाम है कि जिले के कृषि क्षेत्र में आलू की पैदावार बढ़ी है। अच्छी क्वालिटी की फसल तैयार कर रहे किसानों व कारोबारियों द्वारा ओडीओपी के तहत आलू प्रसंस्करण को शामिल करने की मांग कर रहे थे। यही कारण है कि जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा जिले में खाद्य प्रसंस्करण को ओडीओपी में शामिल करने को पहल की जा रही थी।
विज्ञापन


जिले में फूड प्रोसेसिंग उद्योग की संभावना व संसाधन
जिले में कुल कृषि क्षेत्र 1.78 लाख हेक्टेयर
जिले में कूल आलू की खेतीबाड़ी - 48000 हेक्टेयर
जिले में गेहूं व औद्योगिक खेतीबाड़ी - 90000 हेक्टेयर



इनवेस्टर समिट के दौरान कई प्रस्ताव आएंगे धरातल पर
जिले में इनवेस्टर समिट 2023 के दरम्यान कुल 63000 करोड़ की लागत वाले 285 प्रस्ताव के एमओयू साइन हुए। इनमें से 35 एमओयू दूध डेयरी, आलू प्रसंस्करण इकाई के अलावा कृषि आधारित उत्पादाें (आचार-मुरब्बा,चिप्स,जैम और जेली) प्रोडक्शन यूनिट स्थापना से जुड़े करीब 11 प्रस्ताव भी शामिल थे।



बेरोजगारों को मिल सकेगा रोजगार
जिले में कांच-चूड़ी उद्योग से करीब 2.5 लाख लोग प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। लगभग 70 कांच-चूड़ी, 25 माउथ ब्लोइंग, 30 कांच बोतल के अलावा 500 से अधिक ग्लास डेकोरेशन व हस्तशिल्प इकाइयों में एक लाख से ज्यादा कामगारों और युवाओं को रोजगार मुहैया होता है। वहीं फूड प्रोसेसिंग इकाइयों से युवाओं और तकनीकी रूप से कुशल लोगों को रोजगार के नए अवसर मुहैया होंगे।




ओडीओपी के तहत अतिरिक्त उत्पाद के रूप में फूड प्रोसेसिंग को शामिल करना रोजगार के दृष्टिकोण से फायदेमंद रहेगा।अब तक कांच व चूड़ी उद्योग में भाग्य अजमा रहे युवाओं को नए क्षेत्र कारोबार करने का मौका हाथ लगेगा।जिलाधिकारी के माध्यम से हुई पहल भविष्य के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। - संध्या यादव, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें