जसराना: पहलगाम की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी एवं आम नागरिक
- फोटो : जसराना: पहलगाम की घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यापारी एवं आम नागरिक
जसराना। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कस्बा में आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला जलाया। जसराना में बृहस्पतिवार की सायं व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता की मौजूदगी में व्यापारियों ने पुतलों के साथ कस्बा के मुख्य चौराहे के साथ मोहल्ला बेलमपुरी के साथ एटा शिकोहाबाद मार्ग पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान संजय गुप्ता, श्रीराम गुप्ता, अनूप मिश्रा, कुनाल गुप्ता, गौरव गुप्ता, ललित गुप्ता, विवेक शिवहरे मौजूद रहे।