फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आज कोहरा, कल खिल सकती है धूप

Sun, 28 Dec 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
रविवार की शाम होते ही घना कोहरा छा गया। संवाद - फोटो : रविवार की शाम होते ही घना कोहरा छा गया। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जनपद में शनिवार के बाद रविवार की सुबह भी कोहरे की घनी सफेद चादर में लिपटा नजर आई। आलम यह था कि सुबह से शाम तक धुंध छाई रही।
विजिबिलिटी (दृश्यता) महज 5 से 10 मीटर रह गई, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी सोमवार को भी कोहरा इसी प्रकार रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को धूप खिलेगी। उसके बाद अगले तीन दिन यानी दो जनवरी तक सर्दी सितम ढहाएगी। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलेंगी।
शनिवार से रात से ही रविवार सुबह 8 बजे तक कोहरा इतना घना था कि पास की चीजें भी नजर नहीं आ रही थीं। 10 बजे के बाद सूरज की हल्की किरणें तो दिखीं, लेकिन बर्फीली हवाओं ने धूप की तपिश को बेअसर कर दिया। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए और बाजार भी देरी से खुले। रविवार की छुट्टी होने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और पूरा दिन घर पर ही बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें