फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूटा, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिल्ली से बिहार जा रहे कंटेनर चालक को बाइक सवारों ने रोक कर उससे पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दिल्ली से एसी कंटेनर माल लेकर रांची बिहार जा रहा था। कंटेनर को चालक नूर मोहम्मद पुत्र लाल मुहम्मद निवासी सांगरिया फूलिया कलां भीलवाड़ा राजस्थान चला रहा था। चालक ने बताया कि जब वह गाड़ी को लेकर नौशहरा पुल के समीप पहुंचा तो बाइक सवार दो युवकों ने कंटेनर के बराबर बाइक ला कर उससे कहा कि पीछे टायर में कील घुस गई है। पहिया से हवा निकल रही है। बाइक सवारों की बात को सही मान कर गाड़ी को रोक लिया और नीचे उतर कर टायर चेक करने लगा।
जब वह टायर चेक कर रहा था तभी बाइक सवार दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट कर उसकी जेब में रखे 5 हजार रुपये निकाल लिए। चालक का कहना है कि जब दो युवक उससे मारपीट कर रुपये छीन रहे थे, तभी दूसरी बाइक पर आये अन्य दो युवकों ने गाड़ी में चढ़कर केबिन में रखा उसका मोबाइल निकाल लिया। घटना के बाद उसने चीख पुकार की, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। चालक ने थाने में तहरीर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें