फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार पर लगाया पांच हजार जुर्माना, जेई से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 11 Jan 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमायूंपुर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कार्य स्थल पर मानक का बोर्ड न लगाने पर नगर आयुक्त ने ठेकेदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने सोमवार को अवर अभियंता सिविल सोमेश वर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर राजकुमार लवानिया के साथ विकास कार्य और सफाई व्यवस्था की जांच करने के लिए हिमायूंपुर का निरीक्षण किया। हिमायूंपुर में ठेकेदार सुभाषचंद्र राठौर द्वारा कार्य कराया जा रहा था, लेकिन कार्य स्थल पर मानक का निर्धारित बोर्ड नहीं लगाया गया था। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल अवर अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया और ठेकेदार पर पांच हजार का जुर्माना लगा दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण मानक एवं पूर्ण पारदार्शिता के साथ कराया जाए। नालियों के ढलान का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कुछ लोगों ने शिकायत की गई कि ठेकेदार ने सीवर लाइन के मैनहॉल बंद कर दिए हैं। इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल मैनहॉल खुलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने तहसील के पीछे निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अवर अभियंता को निर्देश दिए कि शौचालय का निर्माण स्वच्छ भारत मिशन की गाइड लाइन के अनुरूप कराया जाए। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें