फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पति की मौत के पांच दिन बाद पत्नी ने आगरा में दम तोड़ा

Wed, 26 Nov 2025 07:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- घरेलू विवाद के बाद दंपती ने किया था विषाक्त का सेवन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। घरेलू विवाद के बाद दंपती ने विषाक्त का सेवन कर लिया था। कुछ दिनों पहले पति की मृत्यु के बाद विवाहिता ने भी उपचार के दौरान बुधवार सुबह दम तोड़ दिया। महिला के शव का आगरा में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


शहर के मेलावाला बाग निवासी शिव रतन (35) एवं उनकी पत्नी राधा देवी (32) ने बृहस्पतिवार को घरेलू विवाद के बाद विषाक्त का सेवन कर लिया था। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। उपचार के बाद वह घर वापस आ गए थे। बीते शुक्रवार को दोबारा दंपती की हालत बिगड़ी, तो उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार देर शाम शिवरतन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। जबकि उसकी पत्नी राधा देवी का आगरा में उपचार चल रहा था। यहां सुबह पांच बजे करीब विवाहिता ने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में भी मातम का माहौल है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि महिला की मृत्यु की सूचना हमें मिली है, लेकिन उसके बारे में हमें कोई मीमो नहीं दिया जाएगा, क्योंकि उसका पंचायतनामा एवं अन्य कार्रवाई आगरा में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें