फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: डीएम ने किया 869 करोड़ की पेयजल परियोजना का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो-39जल जीवन मिशन के तहत रामगढ़ में बनें प्लांट को देखते डीएम संतोष कुमार शर्मा एडीएम नमा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा एवं फिरोजाबाद की ग्रामीण जनता को पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराने को जल जीवन मिशन के तहत संचालित होने वाली महत्वपूर्ण परियोजना का डीएम संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्य को गुणवत्ता के अनुरूप कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समय से कार्य को पूर्ण कराया जाए, यदि लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, एक्सईएन जल निगम देवेंद्र कुमार सिंह, एई विवेक कौशिक सहित संस्था के अधिकारी मौजूद थे।
49 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
जिले में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा सतही स्रोत आधारित पाइप पेयजल योजना का काम रामगढ़ में एनसीसी संस्था की ओर से कराया जा रहा है। 869.66 करोड़ की लागत वाली परियोजना से आगरा एवं फिरोजाबाद जिले के 1679 गांवों की 49.26 लाख से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। इसमें फिरोजाबाद जिले के 780 गांव की 19.31 लाख आबादी शामिल है। आगरा के 899 गांव की 29.95 लाख आबादी वाले क्षेत्र में हर घर नल से जल पहुंचाया जाना है। इसका निर्माण कार्य की शुरूआत 9 अक्तूबर 2023 को हुई थी। रामगढ़ में 12700 किलोलीटर क्षमता का सीडब्ल्यूआर बनाया जा रहा है, जबकि 157.13 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन बिछाई जानी है।
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव सरकार की प्राथमिकता
डीएम ने निर्माण के पहलुओं की गहनता से समीक्षा की। डीएम ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि परियोजना के सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। क्योंकि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण अंचल के प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल मिल सके, ताकि जल जनित बीमारियों से बचाव हो सके और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें