नारखी। थाना क्षेत्र पुलिस ने बुधवार को बैंदी की पुलिया के पास गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 725 ग्राम गांजा और 3720 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान हरिप्रकाश निवासी बैंदी थाना उत्तर को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 725 ग्राम गांजा और 3720 रुपये मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। संवाद