फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर किए जाने का प्रस्ताव किया जाएगा पास

विज्ञापन
फिरोजाबाद ! वार्ता के दौरान जानकारी देते अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के पदाधिकारी - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बनारस बीड्स के अधिष्ठाता अशोक कुमार गुप्ता ने कहा महासभा के 32वें दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सुहागनगरी का पुराना ऐतिहासिक नाम चंद्रनगर किए जाने का प्रस्ताव पास किया जाएगा। उन्होंने कहा वैश्य समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए राजनीतिक विंग का गठन भी किया जाएगा। वह बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद क्लब में पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में माथुर वैश्य समाज का बड़ा भवन बनाया जाएगा। इससे समाज के लोगों को किसी आयोजन करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि महासभा ने समाज के युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण देने की शुरुआत की है। अब तक दो करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है, जिसका लक्ष्य बढ़ाकर पांच करोड़ किया जाएगा। महासभा द्वारा समाज की अशक्त महिलाओं को चार सौ रुपये की सहायता राशि दी जाती थी इसको बढ़ाकर चार हजार रुपये किया जाएगा। लघु एवं मध्यम व्यापार समाज के निम्न व मध्यम वर्ग के लिए 50 हजार रुपये स्किल डेवलपमेंट आत्मनिर्भर कार्यक्रम शिक्षा एवं भविष्य की गारंटी के तहत प्रदान किया जाएगा।
लघु उद्योगों के लिए माथुर वैश्य सहकारिता बैंक की स्थापना की जाएगी। मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा ने कहा कि अधिवेशन में देशभर के माथुर वैश्य समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, विवेक सोनी, हर्षवर्द्धन गुप्ता, ओमवीर गुप्ता, शंकर गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश मेरोठिया, पार्षद अजय गुप्ता, दिनेश गोलस, दिलीप गुप्ता, दीपक गुप्ता कालू, आशा राकेश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

अधिवेशन में नई टीम लेगी शपथ
फिरोजाबाद। माथुर वैश्य महासभा के मंडलीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा ने बताया कि श्रीमती बैजंती देवी मोहन भैय्या बछरवार की स्मृति में 52 वर्ष बाद 32वां राष्ट्रीय अधिवेशन 18 और 19 दिसंबर को एफएम रॉयल एवं एफएम वाटिका में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता (बनारस), केंद्रीय महिला मंडल की अध्यक्ष दीपिका, डॉ. प्रवीन गुप्ता, केंद्रीय युवा दल के अध्यक्ष आकाश मैरोठिया एवं उनकी टीम शपथ लेगी। इसके साथ ही अधिवेशन में दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें