फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : बैंडबाजों से तो कहीं तिलक लगाकर हुआ स्वागत, गुब्बारों-झालरो से सजे दिखे विद्यालय

विज्ञापन
शिकोहाबाद प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला गढैया में स्कूल पहुंचने पर बच्चों को तिलक लगा कर किया स्वाग - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
बैंडबाजों के साथ तिलक लगाकर हुआ नौनिहालों का स्वागत
विज्ञापन

गुब्बारों-झालरो से सजे नजर आए विद्यालय, पहले दिन छात्र संख्या रही बेहद कम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। 11 माह बाद प्राथमिक विद्यालय सोमवार को गुलजार नजर आए। प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों में नौनिहालों का स्वागत बैंडबाजों के साथ तिलक लगाकर किया गया। स्कूलों को आकर्षक रूप से सजा देखकर बच्चे और उनके अभिभावक भी गदगद नजर आए। हालांकि पहले दिन निजी और सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या बेहद कम रही। अधिकांश स्कूलों में 20 से 40 प्रतिशत विद्यार्थी नजर आए।
कोरोना संक्रमण के कारण मार्च माह में स्कूल बंद थे। इसके बाद ऑनलाइन शिक्षण कार्य चल रहा था। हालांकि 11 माह बाद सोमवार से प्राथमिक विद्यालय खुल गए। ज्ञानोत्सव के तहत सभी स्कूलों को सजाया गया। शिक्षकों ने अलग-अलग अंदाज में बच्चों का स्वागत किया। जर्जर भवन भी झालर और गुब्बारों से सजे नजर आए। कई स्कूलों में फूलों की सजावट के साथ सेल्फी प्वाइंट बनाए गए। प्राथमिक विद्यालय देवनगर में शिक्षिका शीबा ने बच्चों का तिलक लगाकर मुंह मीठा किया। यहां 23 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राइमरी देवनगर कन्या विद्यालय में भी शिक्षिका रीमा के निर्देशन में विद्यालय सजाया गया। प्राइमरी स्कूल कनैटा में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राइमरी स्कूल लेबर कॉलोनी कन्या में मेयर नूतन राठौर ने फीता काटकर विद्यालय के पहले दिन की शुरुआत की।
विज्ञापन

- पहला दिन होने के कारण छात्र संख्या कम रही लेकिन परिषदीय स्कूलों में बच्चों के स्वागत और सजावट से बच्चे और अभिभावक खुश नजर आए। हमने शिक्षिकों को निर्देश दिए कि अभिभावकों से संपर्क कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दें।
डॉ. अरविंद पाठक, बीएसए
देहात क्षेत्रों में भी सजाए गए स्कूल
कठफोरी/फरिहा/एका। दबरई स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद चंद्रसेन जादौन ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सीडीओ चर्चित गौड़, बीएसए अरविंद पाठक और एबीएसए विनोद पांडेय ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं। प्राइमरी कठफोरी में बच्चों को सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर प्रवेश दिया गया। शिक्षिकाओं ने बच्चों के तिलक लगाया गया। इधर, प्राइमरी स्कूल फरिहा द्वितीय में भी सैनिटाइज कराया गया। खैरगढ़ के भी परिषदीय स्कूल सजाए गए। निजी स्कूलों में भी बच्चे पहुंचे। एका के प्राइमरी विद्यालय पतारा में प्रेरणा ज्ञान उत्सव के तरह लर्निंग कौशल की शपथ ली गई।
मिड-डे मील भी पका
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों में 11 माह बाद चूल्हा जला। मिड-डे मील के तहत सोमवार को रोटी सब्जी बनाई गई। दोस्तों के साथ एमडीएम खाकर बच्चे खुश नजर आए। पहला दिन होने के कारण कई स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को मिठाई, फल का वितरण भी किया।
स्कूल वाहन नहीं चले, खुद गए अभिभावक
फिरोजाबाद। पहला दिन होने के कारण स्कूल वाहन नहीं चले। ऐसे में बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने की जिम्मेदारी अभिभावकों को उठानी पड़ी। इस कारण छात्र संख्या बेहद कम रही।
विज्ञापन

निजी स्कूलों ने की मनमानी
फिरोजाबाद। शहर के निजर स्कूलों में सन्नाटा रहा। अधिकांश निजी स्कूलों में बच्चों के अभिभावकों को फोन पर मैसेज भेज दिया गया कि सैनिटाइजर की व्यवस्था स्वयं घर से कराएं। इसके साथ ही कई विद्यालय संचालकों ने जल्द से जल्द फीस जमा करने के अभिभावकों को मेसेज भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें