फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
पप्पू सिंह - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन

मोहल्ला संतनगर का मामला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला संतनगर में रविवार रात एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के छोटे भाई ने मोहल्ले के ही युवक पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मोहल्ला संतनगर निवासी पप्पू (40) पुत्र मुलायम सिंह की रविवार रात करीब नौ बजे यकायक तबियत खराब हो गई। आनन-फानन परिजन युवक को लेकर सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए। सूचना पर दक्षिण पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पप्पू के भाई विनोद ने बताया कि मोहल्ले के एक युवक यहां डीजे बज रहा था। इसका पप्पू ने विरोध किया था। मामले को शांत कराने के बाद पप्पू को एक युवक रात करीब आठ बजे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद रात करीब दस बजे घर छोड़ गया। कुछ देर बाद ही पप्पू की हालत बिगड़ गई। कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर का कहना है कि युवक की मौत कैसे हुई? इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें