फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद बवाल: बंदी आकाश का परिवार ने किया अंतिम संस्कार, प्रशासन से मदद भी मिली

Sat, 22 Jun 2024 09:56 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में बंदी की मौत के मामले में जमकर पथराव और हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। शनिवार तड़के प्रशासन से मदद मिलने के बाद बंदी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने आकाश की पत्नी को सौंपा चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में 19 जून को जेल भेजे गए बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया। मृतक के परिजनों और लोगों ने शुक्रवार देर शाम न्यायिक जांच की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस की एक बाइक फूंक दी। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलाई गईं। 
विज्ञापन


सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। एसएसपी ने टीम के साथ पहुंच कर पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

वहीं, बंदी का शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। करीब सुबह 4:30 बजे मृतक की पत्नी को पांच लाख का चेक एडीएम ने सौंपा। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। चेक मिलने के बाद मृतक के परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयारी हुए। 
विज्ञापन


सुबह छह पुलिस सुरक्षा के बीच शव को अंत्येष्टि के लिए ले जाया गया, परिजनों ने विधि विधान के साथ मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान एसएसपी और डीएम के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें