फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result 2025: यूपी में मुक्तेश ने किया टाॅप...देश में हासिल की 36वीं रैंक, सफलता का बताया ये राज

Sat, 14 Jun 2025 06:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के केंद्रीय विद्यालय के छात्र मुक्तेश ने बताया कि उन्होंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। बल्कि पूरी लगन और निष्ठा से परीक्षा की तैयारी की। इसमें उन्हें परिवार का पूरा साथ मिला।
विज्ञापन
मुक्तेश तन्यम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के केंद्रीय विद्यालय ओईएफ हजरतपुर के छात्र मुक्तेश तन्मय ने नीट 2025 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 36 रैंक हासिल की है। वहीं, जनरल वर्ग में मुक्तेश की 28वीं रैंक है। मुक्तेश ने बायोलॉजी, फिजिक्स और केमिस्ट्री तीनों विषयों में 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। मुक्तेश को कुल 720 में से 661 अंक हासिल किए।
विज्ञापन


मुक्तेश की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता संजय कुमार, जो केंद्रीय विद्यालय ओईएफ हजरतपुर में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। पिता का सपना था कि उनका बेटा एक योग्य चिकित्सक बने। बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रहे मुक्तेश ने दसवीं में 97.4 प्रतिशत और बारहवीं में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय पहले ही दे दिया था।

ये भी पढ़ें- UP:  आगरा में फिर मिले कोरोना के दो केस, एक बच्चा और दूसरे 68 साल के बुजुर्ग
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मुक्तेश ने बताया कि उन्होंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया, बल्कि पूरी लगन और निष्ठा से तैयारी की। अपने इस परीक्षा परिणाम को उन्होंने अपनी मां निर्मला मिश्रा को समर्पित किया और बताया कि उनके इस सफर में परिवार का सहयोग अहम रहा।

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए मुक्तेश ने कहा कि वे डॉक्टर बनकर समाज के सबसे पिछड़े वर्गों की सेवा करना चाहते हैं और मेडिकल क्षेत्र में कुछ ऐसा करना चाहते हैं जिससे असाध्य रोगों का इलाज संभव हो सके। इस उपलब्धि पर मुक्तेश को बधाई देने वालों में गायत्री देवी, दीपक कुमार शर्मा, प्रिंस पाठक, रीना सोलंकी और अनिल कुमार समेत अनेक लोग शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें