फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वीरांगना झलकारी बाई का मनाई 195वीं जयंती

विज्ञापन
फोटो 17 वीरांगना झलकारी बाई की 195 वीं जयंती पर माल्यार्पण करते समिति के पदाधिकारी एवं सपा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई की 195वीं जयंती पर नगर निगम के जलकल संस्थान के सामने स्थित प्रतिमा पर भाजपा एवं सपा नेताओं के साथ समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

महापौर कामिनी राठौर एवं भाजपा के महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, प्रमोद पाल बघेल, रामनरेश कटारा, डाॅ. अनुपम शर्मा, विनोद पचौरी, रामकिशोर शंखवार, डा. वीपी सिंह, रामबहादुर शंखवार सहित काफी लोग मौजूद रहे। इधर, सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव के साथ उनके कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पहुंचे। पूर्व एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई शौर्य पराक्रम और अटूट राष्ट्रभक्ति की जीवंत प्रतीक थीं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष जर्रार अहमद राजू, पूर्व विधायक अजीम भाई, छुट्टन भाई, मीना राजपूत, नरेश शंखवार सहित सपा नेता मौजूद थे। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज शंखवार के नेतृत्व में जयंती कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया।


समाजसेवियों को किया गया सम्मनित
फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई विकास समिति ने प्रतिमा स्थल पर बुुजुर्ग बाबूराम निशंक की अध्यक्षता में बुजुर्गों को सम्मानित किया। शुभारंभ डा.ऊषा गौतम ने किया। मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंकरलाल निषाद एडवोकेट एवं महासचिव अमरदीप उर्फ आलोक यादव ने इस मौके पर पांच समाजसेवियों को स्मृति चिह्न एवं पंचशील भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसएन कौल एडवोकेट, राकेश कुमार अकेला, भीमराज कोरी, रामदास मानव, रामलखन एडवोकेट, छोटेलाल एडवोकेट, चंद्रपाल, डा. एच लाल, गुरुचरण गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें