फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 2.32 करोड़ से बनेगा वेद उपवन पार्क व आंबेडकर पार्क

विज्ञापन
सिरसागंज। पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित वेद उपवन पार्क302
विज्ञापन
सिरसागंज। उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन विकास की ओर से सिरसागंज के पर्यटन विकास में एक और कड़ी जोड़ते हुए क्षेत्र के चार प्रमुख स्थलों के पर्यटन विकास के लिए 5.85 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इनमें सिरसागंज के आंबेडकर पार्क का जीर्णोद्धार एवं ग्राम भावली में बनने वाले वेद उपवन पार्क का निर्माण प्रमुख आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के प्रतिनिधि तथा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि नगला केवल स्थित श्री ब्रह्मदेव शिव मंदिर तथा सोथरा के पथवारी माता मंदिर को पर्यटन विकास योजना में शामिल किया गया है। जिन पर कुल 3.53 करोड़ रुपये की लागत आएगी। भावली में मंडी समिति के सामने स्थित भूमि पर प्रस्तावित वेद उपवन पार्क प्राकृतिक सौन्दर्य और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम होगा। पार्क में आधुनिक फव्वारे, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, ओपन जिम सहित कई मनोरंजन सुविधाएं विकसित की जाएगी। सिरसागंज में स्थित आंबेडकर पार्क को आकर्षक रूप देने के साथ इसमें पथ मार्ग, बैठने की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग और खेल सुविधाए जोड़ी जाएगी। अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि विकास खंड अराव के नगला केवल में स्थित श्री ब्रहृमदेव शिव मंदिर के लिये 1.81 करोड, सोथरा स्थित पथवारी माता मंदिर के लिये 1.72 करोड़ की धनराशि मंजूर हुई है। इसके एवज में श्री ब्रहृमदेव शिव मंदिर न केवल हेतु 1.20 करोड़ रुपये, सोथरा स्थित पथवारी माता मंदिर के लिए 1.10 करोड़ रुपये प्रथम किश्त के रूप में विभाग द्वारा अवमुक्त कर दिये गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें