फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: फिरोजाबाद हाईवे के फुट ओवरब्रिज पर वृद्ध ने कसा फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर ब्लॉक के सामने स्थित फुट ओवरब्रिज पर एक वृद्ध ने अंगोछे से फंदा कसकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वृद्ध गृह क्लेश से परेशान था। दो वर्ष पूर्व पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



घटना शुक्रवार दोपहर ढाई बजे करीब की है। फिरोजाबाद हाईवे पर ब्लॉक के सामने बने फुट ओवरब्रिज से लोग गुजरे तो पुल पर एक वृद्ध को अंगोछे के सहारे फंदे पर लटका पाया। उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे। देखते ही देखते लोगों की वहां भीड़ लग गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान शहर के सविता नगर स्थित न्यू बालाजीपुरम निवासी 60 वर्षीय सोनवीर सिंह के रूप में हुई।
मुहल्ले के लोगों ने बताया कि वृद्ध घर से झगड़ने के बाद बाहर निकले थे। दो साल पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। मृतक ने अपने पीछे दो पुत्र राजीव व संजय को छोड़ा है। थाना प्रभारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें