फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पैर फिसलने से तालाब में डूबा बालक, मौत

विज्ञापन
अनिकेत  - फोटो : परिजन
विज्ञापन
जसराना। अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला नौ वर्षीय बालक फिसलने से तालाब में डूब गया। जानकारी पर परिजन व ग्रामीणों ने अपने निजी प्रयासों से काफी देर बाद तालाब से बालक का शव बरामद कर लिया। शुक्रवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव खामिनी निवासी हरवीर सिंह का पुत्र अनिकेत (09) अपने साथी शिवा, मुन्ना एवं अर्जुन के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर खेलने गया था। तालाब के किनारे खेलते समय अचानक अनिकेत का पैर फिसल गया। अनिकेत तालाब में डूबने लगा। उसके साथियों ने चीखना चिल्लाना शुरु कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिली तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने ग्रामीणों की मदद से बालक को तालाब में तलाशने का कार्य आरंभ कर दिया। देर रात्रि ग्रामीणों को तालाब से बालक का शव बरामद हुआ। परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तालाब में डूबने से बालक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें