फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: गांवों की दहलीज पर यमुना, ग्रामीणों ने की ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारी

विज्ञापन
05, टूंडला के गांव न्यामतपुर में पहुंचा बाढ़ का पानी संवाद
विज्ञापन
टूंडला। तेजी से बढ़ रहे यमुना नदी के बाढ़ का पानी कुछ गांवों तक पहुंच गया है। वहीं कुछ गांवों की दहलीज पर है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। उन्होंने ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। वहीं, ग्रामीण बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बैराज ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसके चलते बैराजों से प्रतिदिन ही नहीं हर घंटे पर लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तटवर्ती इलाके जलमग्न हो गए हैं। फसलें यमुना के पानी में समां गईं हैं। खेत की उपजाई मिट्टी कटकर यमुना में बह गई है। तटवर्ती किसानों ने बताया कि यमुना जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी एक से डेढ़ फीट पानी बढ़ा है। प्रशासन ही नहीं ग्रामीण भी बढ़ते जलस्तर पर नजर रखे हुए हैं। शुक्रवार को बाढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे राजस्व निरीक्षक योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव न्यामतपुर, ग्वारई, जटपुरा व नगला काले तक पहुंच गया है। उन्होंने किनारे बसे ग्रामीणों को किनारे से दूर रहने कि लिए सचेत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें