फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में रेबीज का खतरा, वार्डों के बाहर घूमते आवारा कुत्ते

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर दो के बाहर तीमारदारों के पास बैंच पर सोता आवारा कुत्ता। संवाद।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मध्य प्रदेश महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल में चूहों के काटने से दो नवजातों की मौत के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में हैं। वहीं, फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में देखे तो यहां भी रेबीज खतरनाक बीमारी का खतरा मंडराता दिख रहा है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज के आसपास ही आवारा कुत्ते झुंड बनाकर घूमते हैं।शुक्रवार को कॉलेज परिसर के वार्ड नंबर एक और दो के बाहर लगातार आवारा कुत्ते घूमते देखे जाते हैं। तीमारदारों का कहना है कि कई बार ये कुत्ते वार्ड के अंदर तक घुस आते हैं। वहीं, क्षय रोग विभाग (टीबी वार्ड) में कुत्ते देखे गए। महिला अस्पताल के अंदर भी कुत्तों का जमावड़ा दिखा।
विज्ञापन


तीमारदारों ने जताई नाराजगी
सिरसागंज निवासी रामवीर यादव ने बताया कि अपनी पत्नी के इलाज के लिए आए थे। वार्ड नंबर दो के बाहर हर वक्त कुत्ते घूमते रहते हैं। बच्चों और महिलाओं के लिए यह बेहद डरावना माहौल है। जसराना की शालिनी देवी ने कहा वार्ड के बाहर कुत्ते बैठे रहते हैं। कुछ खाने को लाओ तो झपट्टा मारने की कोशिश करते हैं। कई बार कुत्ते वार्ड के दरवाजे तक आ जाते हैं।

सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए गए हैं वे सतर्क रहें और वार्ड में कुत्ते न घुसने दें। आवारा जानवर वार्ड के आसपास न रहें, इसके लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाॅ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें